'दबंग' ने '3 इंडियट्स' को पछाड़ा

अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान ने भ्रष्ट पुलिसकर्मी चुलबुल 'रॉबिनहुड' पांडे की भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 14.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 15.75 करोड़ रुपये और रविवार को 18 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। इस तरह इसने कुल 48.25 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है।
दूसरी ओर पिछले क्रिसमस पर प्रदर्शित हुई आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' ने पहले सप्ताहांत में 41 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया था।
इस फिल्म की सफलता से सलमान को उतना फायदा नहीं हुआ जितना कि उनके भाई अरबाज खान को हुआ है। इससे अरबाज को एक निर्माता के रूप में स्थापित होने में मदद मिली है। अरबाज ने ट्विटर पर लिखा है, "मैं 'दबंग' के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए उनके प्रति कृतज्ञ हूं। 'दबंग' सप्ताहांत में सबसे ज्यादा व्यवसाय करने वाली फिल्म रही। उसने सभी जगह के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। मुझे सलमान और मेरी पूरी टीम पर बहुत गर्व है।"
फिल्म वितरक जोगिंदर महाजन ने आईएएनएस से कहा कि इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और यह '3 इडियट्स' से 30 प्रतिशत आगे चल रही है व सभी वर्ग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications