Dabangg 4 को लेकर बड़ा अपडेट, सलमान खान ने रिजेक्ट कर दी तिग्मांशु धूलिया की कहानी, फैंस के लिए लंबा इंतजार!

Salman Khan rejected Dabangg 4 script: सलमान खान की दबंग 4 पर लंबे समय से काम चल रहा है। पिछले साल ये बात सामने आई थी कि फिल्म को एक अलग रूप देने के लिए तिग्मांशु धूलिया को फ्रैंचाइजी से जोड़ा गया है और वो फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। बहरहाल, रिपोर्ट्स की मानें सलमान ने तिग्मांशु धूलिया की स्क्रिप्ट को रिजेक्ट कर दिया है।
सलमान खान की मशहूर दबंग फ्रेंचाइज़ी, बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज़ में से एक है। यही कारण है कि चुलबुल पांडे अवतार में सलमान की वापसी दबंग 4 के साथ होनी है और इसका इंतज़ार फैन्स काफी समय से कर रहे हैं।
स्क्रिप्ट पर फिर से शुरु होगा काम
सलमान खान ने 2021 में ही अरबाज़ खान के शो पर ये कंफर्म कर दिया था कि दबंग 4 का काम चालू हो चुका है। लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि दबंग 4 को अभी थोड़ा समय लगेगा। सलमान नहीं चाहते हैं कि वो और अरबाज मिलकर दर्शकों को कुछ भी काम चलाऊ परोस दें। लिहाजा, तिग्मांशु एक बार फिर स्क्रिप्ट में कुछ सुधार लाने वाले हैं।
चुलबुल पांडे का मेकओवर
गौरतलब है कि, दबंग 3 में, दबंग से भी पहले की कहानी को फोकस में रखा गया था लेकिन दर्शकों ने ये फिल्म पूरी तरह से नकार दी थी। इसलिए अब सलमान खान और अरबाज़ खान, दबंग फ्रेंचाइज़ी के अगले पार्ट के साथ कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं। वो चुलबुल पांडे का एक मेकओवर चाहते हैं और इसलिए तिग्मांशु धूलिया की फ्रैंचाइजी में एंट्री हुई है।
दबंग फ्रैंचाइजी
बता दें, साल 2010 में दबंग फ्रैंचाइजी की शुरुआत हुई थी। चुलबुल पांडे के किरदार में सलमान खान को खूब पसंद किया गया था। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू ली थी। इसके बाद साल 2012 में आई थी दबंग 2 और एक लंबे अंतराल के बाद 2019 में आई दबंग 3। इस फ्रैंचाइजी की तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












