दबंग 4 को लेकर मैंने और सलमान खान ने बातचीत की है, फिल्म पाइपलाइन में है- अरबाज खान
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दबंग फ्रैंचाइजी में अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं। जबकि दबंग 4 को लेकर अब चर्चा शुरु हो चुकी है। पिछले दिनों सलमान खान, अरबाज़ खान के टॉक शो पिंच के पहले एपिसोड में पहुंचे थे, जहां उन्होंने दबंग 4 को लेकर हिंट दिया था। वहीं, अब अरबाज खान ने इस पर खुलकर बातें की हैं।
दबंग फ्रैंचाइजी के निर्माता और दबंग 2 के निर्देशक अरबाज खान ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान बताया कि दबंग 4 पाइपलाइन में है। उन्होंने सलमान खान के साथ मेरी इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है।

अरबाज खान ने कहा, कभी-कभी हम दोनों के पास अलग अलग आइडिया होते हैं, फिर हम दोनों बैठते हैं और तय करते हैं कि हम एक-दूसरे के विचारों को कितना शामिल कर सकते हैं। फिर राइटर शामिल होता है और हम उसे इसे लिखने का समय देते हैं। यदि कोई निदेशक बोर्ड में है, तो वह अपने इनपुट देता है। लिहाजा, दबंग 4 भी इसी प्रक्रिया में है।
दबंग 4 का निर्देशन करने की बात पर अरबाज ने कहा, मैं जरूर फिल्म डायरेक्ट करना चाहूंगा। लेकिन फिलहाल सलमान खान के पास बहुत सारी फिल्में हैं, जो उन्हें पूरी करनी है। जिन्हें वो पहले कमिटमेंट दे चुके हैं। जब सलमान इन कमिटमेंट्स से फ्री हो जाएंगे तब हम दबंग 4 शुरु करेंगे।
बता दें, साल 2010 में दबंग फ्रैंचाइजी की शुरुआत हुई थी। चुलबुल पांडे के किरदार में सलमान खान को खूब पसंद किया गया था। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू ली थी।
इसके बाद साल 2012 में आई थी दबंग 2 और एक लंबे अंतराल के बाद 2019 में आई दबंग 3। इस फ्रैंचाइजी की तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। अरबाज खान ने कहा है कि दबंग 4 के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications












