सलमान खान की 'दबंग 3'.. ये हैं फिल्म की फाइनल स्टारकास्ट.. जानें DETAILS
Recommended Video

Salman Khan REVEALS, Dabangg 3 will be bigger than ever | FilmiBeat
सलमान खान फिलहाल टाईगर जिंदा है के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। लेकिन बता दें, फैंस को उनकी दबंग 3 का भी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में सलमान ने फिल्म को लेकर कई धमाकेदार खुलासे किये हैं।
द- बैंग टूर के दौरान सलमान खान ने दबंग 3 पर बात की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है दबंग 3.. पहले की दोनों फिल्मों से ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। हम मार्च 2018 से फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे। फिल्म में मेरे साथ सोनाक्षी सिन्हा होंगी। और फिल्म का अहम किरदार 'मक्खनचंद पांडे' भी होगा। चुलबुल पांडे.. मक्खनचंद के बिना अधूरा है।

सलमान खान ने बताया, हाल ही में मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई है। मुझे लगता है फिल्म में सबकुछ है.. मस्ती, ड्रामा, इमोशन, एक्शन। यह फुल इंटरटेनमेंट फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications