दबंग 3 VS स्टार वार्स- बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी ये दो बड़ी फिल्में, होगा धमाका
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन भी जोरशोर से किया जा रहा है। जहां बॉलीवुड में कोई भी दबंग खान की फिल्मों से क्लैश करने की नहीं सोचता.. वहीं, खास बात है कि इस बार बॉक्स ऑफिस पर दबंग 3 के साथ क्लैश कर रही है हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वार्स- द राइज ऑफ स्काईवॉकर'।
दबंग 3 का क्रेज तो फैंस पर देखा ही जा रहा है। लेकिन बता दें, भारत में स्टार वार्स की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इस फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों ने भी काफी अच्छा बिजनेस किया है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का क्या हाल रहता है।

हालांकि दोनों फिल्में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। लिहाजा, दोनों के पास कमाने के लिए अच्छा मौका है। दबंग 3 की वजह स्टार वार्स की ओपनिंग कमाई थोड़ी प्रभावित हो सकती है, खासकर शुरुआत के 5 दिनों तक। लेकिन आगे वर्ड ऑफ माउथ पर ही फिल्म का कुल कलेक्शन निर्भर करता है।
बहरहाल, यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-
INTERVIEW: "महेश मांजरेकर की बेटी हूं, इसीलिए दबंग 3 में मौका कुछ आसानी से मिला"- सई मांजरेकर


Click it and Unblock the Notifications