सलमान खान - सईं मांजरेकर का नैना रोमांस, लड़ के रोमांटिक होगी दबंग 3
दबंग 3 के मेकर्स ने 'नैना लड़े' के वीडियो के साथ इस सीजन को अधिक खास बना दिया हैं। आज रिलीज किए गए वीडियो में प्रशंसकों को चुलबुल पांडे की मासूमियत से भरपूर प्रेम कहानी से अधिक करीब से रूबरू करवाया गया है जिसने हमें फिल्म के लिए अधिक उत्साहित कर दिया है।
चुलबुल पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है और लिखते है,"Dekhiye maasoom si Khushi ka beautiful sa gaana, #NainaLade"

सलमान खान और सई के साथ मासूमियत से भरपूर रोमांस की शुरुआत करते हुए, इस गाने के लिरिक्स ने निश्चित रूप से दर्शकों को आकर्षित कर लिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह गाना रिलीज के बाद से ट्रेंड कर रहा है। गाने को रिलीज़ के 30 मिनट के भीतर एक लाख बार देखा जा चुका था।
सभी गानों का Jukebox पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है लेकिन इस वीडियो में आपको चुलबुल और ख़ुशी की प्रेम कहानी के बारे में अधिक गहराई से जानने का मौका मिलेगा। यह एक भावुक गीत है जो आपको निश्चित रूप से चुलबुल पांडे की ज़िंदगी के अतीत के बारे में जानने के लिए अधिक जिज्ञासु कर देगा।
हमें याद आए, नैना और आंखों से रोमांस करते कुछ बेहद प्यारे बॉलीवुड गीत। आप भी बना लीजिए अपनी नैना प्लेलिस्ट -


Click it and Unblock the Notifications











