दबंग 3 ट्रेलर लॉन्च - ट्रेलर से पहले मिलने वाला है धमाकेदार सरप्राइज़ - स्वागत तो करो हमारा!
सलमान खान की दबंग 3 ट्रेलर लॉन्च की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है। खबर है कि 9 शहरों में एक साथ इस ट्रेलर लॉन्च की तैयारी की जा रही है। लेकिन इससे भी दिलचस्प है सलमान खान के फैन्स की तैयारी जो चुलबुल पांडे को सरप्राइज़ देने के लिए पूरा तैयार हैं।
दबंग 3 का ट्रेलर लॉन्च दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद सहित 9 शहरों में होना तय हुआ है और इन 9 शहरों में सलमान खान के फैन क्लब के सदस्य उन्हें सरप्राइज़ देने के लिए चुलबुल पांडे बनकर पहुंचने वाले हैं।

जी हां, यानि कि कल दबंग 3 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कितने चुलबुल पांडे होंगे इसका कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता है। अब ज़रा सोचिए कि जब दबंग 3 के ट्रेलर लॉन्च से पहले ये आलम है तो बाद में क्या होगा।
गौरतलब है कि दबंग फैन्स पिछले कई साल से फिल्म के तीसरे इंस्टालमेंट का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन हर साल ये फिल्म टाल दी जाती थी और फैन्स निराश हो जाते थे। काफी समय से सलमान खान को भी फैन्स ने उनके धाकड़ अंदाज़ में नहीं देखा है।
ऐसे में दबंग 3 से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। अब देखना है कि कल इन फैन्स को देखकर सलमान खान कितने सरप्राइज़ होते हैं। वैसे अगर आप भी सलमान खान फैन हैं तो आपके पास भी कुछ चीज़ें ज़रूर होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications

