दबंग 3 ट्रेलर ने 4 घंटों में बनाया पहला रिकॉर्ड, सलमान फैन्स ने कहा ब्लॉकबस्टर
सलमान खान के फैन्स ने चुलबुल पांडे का स्वागत शानदार अंदाज़ में कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसे धड़ाधड़ लाइक्स, शेयर और कमेंट मिल रहे हैं। ट्रेलर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा - वक्त निकालकर ज़रूर देखिए दबंग 3 के तीन मिनट
गौरतलब है कि फिल्म दबंग सीरीज़ की तीसरी फिल्म है। पहली दो फिल्में ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और दबंग 3 का ट्रेलर देखते ही फैन्स ने इसे भी ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में डाल दिया है। देखिए फैन्स के रिएक्शन -
दबंग 3, 20 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। और इसके ठीक एक हफ्ते बाद यानि कि 27 दिसंबर को है सलमान खान का जन्मदिन। यानि कि फैन्स के लिए दबंग 3 का धमाका दोगुना होगा और दो हफ्तों में होने वाला है।
वहीं इसका सीधा असर पड़ेगा सलमान खान के बॉक्स ऑफिस पर। वैसे भी पहली दो दबंग हिंदी सिनेमा की सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड्स बनाने और सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में काफी समय तक शामिल थीं।


Click it and Unblock the Notifications