दबंग 3 ट्रेलर लॉन्च: मेरी हीरोइन छोटी थी, बड़े होने का इंतज़ार था - सलमान खान
आखिरकार दबंग 3 का ट्रेलर लॉन्च कर ही दिया गया है और इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान, काफी मज़ेदार बातें हुईं। ज़ाहिर सी बात है कि जहां सलमान खान रहते हैं वहां मज़ेदार बातें होना तय है।
अब किसी ने सबसे पहले सलमान खान से यही पूछा कि दबंग 2 के बाद दबंग 3 आने में सात साल क्यों लग गए। गौरतलब है कि फिल्म की प्लानिंग काफी समय से चल रही है। लेकिन सलमान के जवाब से सब लोटपोट हो गए।
गौरतलब है कि दबंग फैन्स पिछले कई साल से फिल्म के तीसरे इंस्टालमेंट का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन हर साल ये फिल्म टाल दी जाती थी और फैन्स निराश हो जाते थे। काफी समय से सलमान खान को भी फैन्स ने उनके धाकड़ अंदाज़ में नहीं देखा है।
ऐसे में दबंग 3 से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं प्रभुदेवा और प्रोड्यूस कर रहे हैं अरबाज़ खान। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और साईं मांजरेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं किच्चा सुदीप फिल्म के विलेन बनकर सलमान खान से पंगा लेते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications