'दबंग 3' का विशेष ट्रेलर लॉन्च- 10 शहरों से मिला फैंस का लाइव रिएक्शन, ब्लॉकबस्टर है फिल्म!

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' का ट्रेलर एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है जिसे बीते दिन धूमधाम के साथ रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर के आधिकारिक रिलीज से पहले, निर्माताओं द्वारा चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, इंदौर, मुंबई और लखनऊ में प्रशंसकों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था।

फ़िल्म के ट्रेलर को पूरे भारत से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। ऐसे में दबंग 3 के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर लॉन्च को मिल रही अद्भुत प्रतिक्रिया पर खुशी व्यक्त की है और लिखते हैं, "The reaction 'Dabangg 3' Trailer Launch got from the fans in all the 10 cities was amazing! #Dabangg3Trailer"

Dabangg 3

ट्रेलर में हमें बस इसकी झलकभर देखने मिली है कि कैसे यह साल की सबसे बड़ी मनोरंजक फ़िल्म इंटरटेनमेंट, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपुर होने वाली है। यही नहीं, ट्रेलर रिलीज से पहले दबंग 3 के निर्माता व्यक्तिगत करैक्टर पोस्टर जारी करते हुए दर्शकों के बीच उत्साह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं।

दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है और यह सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है। फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सईं मांजरेकर मुख्य किरदारों में दिखेंगी, जबकि साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप मुख्य विलेन हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X