दबंग 3- सलमान खान की फिल्म से एक बड़ा खुलासा- 500 बैक डांसर्स के साथ शूट होगा Title Song

हाल ही में सलमान खान और अरबाज खान ने फिल्म दबंग 3 को लेकर घोषणा कर दी थी और अब को फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। इसके बाद तुरंत सेट से सलमान खान की तस्वीर भी सामने आई थी। अब जो खबर आपको बताने जा रहें हैं वो सलमान खान के फैंस के लिए काफी ज्यादा खुश करने वाली खबर है। दबंग और दबंग 2 की बात करें तो फिल्म का टाइटल सॉंग काफी बड़ा हिट रहता है और लोग उसको काफी पसंद करते हैं।

अब इस गाने को और भी बड़ा बनाने की मुहिम शुरु कर दी गई है। खबर है कि इस गाने के महेश्वर में शूट किया जाएगा और इसमें करीब 500 बैक डांसर्स नजर आने वाले हैं। इसका मतलब ये है कि गाने को जबरदस्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

dabangg 3, salman khan, arbaaz khan, prabhu deva, दबंग, सलमान खान, प्रभुदेवा, अरबाज खान

गौरतलब है कि वायरल हुई तस्वीर में सलमान खान प्रभु देवा के साथ नजर आ रहे थे और इस समय पूरी टीम महेश्वर में ही मौजूद है। यहां पर करीब 13 दिन की शूटिंग होनी है इसके बाद टीम दूसरी लोकेशन में पहुंचेगी।

इस गाने को लेकर खबर ये भी है कि इसमें सलमान खान के साथ अरबाज खान भी नजर आने वाले हैं। पहली दोनो फिल्में सुपरहिट रही हैं और इस बार फिल्म का निर्देशन वांटेड डायरेक्टर प्रभु देवा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X