सलमान खान नहीं- इस बार खुद 'चुलबुल पांडे करेंगें दबंग 3 का प्रमोशन- शानदार Teaser रिलीज
सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आज तो सलमान खान ने काफी बड़ा धमाका करते हुए एक दमदार वीडियो रिलीज किया है। सलमान खान इस वीडियो में चुलबुल पांडे के गेटअप में नजर आ रहे हैं और उन्होने बताया कि इस फिल्म का प्रमोशन इस बार खुद चुलबुल पांडे करेंगें। और तो और सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम चेंज करके चुलबुल पांडे कर लिया है।
सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. मेरा नाम चुलबुल पांडे हैं और आप से मिलकर खुशी हुई। बता दें कि ये छोटा सा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पीछे इस फिल्म के टाइटल सॉंग हुड हुड दबंग चुलबुल दबंग की आवाज भी आ रही है।

इस वीडियो का मकसद सिर्फ इतना था कि सलमान खान इस बार चुलबुल पांडे के गेटअप में ही फिल्म का प्रमोशन करने वाले हैं। इसी की वजह से सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदला है।
इस फिल्म की शूटिंग इस समय काफी ज्यादा तेजी से हो रही है और सलमान खान इस बार प्रभु देवा के साथ नजर आएंगे। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सईं मंजरेकर के साथ सलमान खान रोमांस करते नजर आने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए ये धमाकेदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications