दबंग 3- सिर चढ़कर बोल रही है सलमान की दीवानगी- इस कंपनी ने खरीद लिए म्यूजिक राइट्स
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और उनकी दीवानगी का आलम फैंस के अंदर क्या है वो तो सभी जानते हैं। ये बात शायद सभी म्यूजिक कंपनियां भी जानती हैं और इसी के कारण उनकी फिल्म के म्यूजिक राइट्स खरीदने के लिए वो सभी कतार में रहती हैं। लेकिन इस बार बाजी टी-सीरीज ने मार ली है और सुपरस्टार भाईजान की फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिर से एक बार दबंग की इस तीसरी किस्त के गाने शानदार होने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में टाइटल सॉग और एक आइटम सॉंग तो 100 प्रतिशत हिट होने वाला है और पहले भी हो चुका है।

इस फिल्म को अरबाज प्रोड्यूस कर रहें हैं और उनका साथ सलमान खान भी निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग काफी ज्यादा तेजी से चल रही है क्योंकि इसको 20 दिसंबर को रिलीज भी करना है।
बता दें कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं और इस फिल्म तो प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में विलेन के तौर पर इस बार किच्चा सुदीप नजर आने वाले हैं जिन्होने मक्खी जैसी फिल्म से लहलका मचा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications