Dabangg 3- सलमान खान के साथ सुदीप ने शेयर की तस्वीर- हो रही है दमदार एक्शन की तैयारी
सुपरस्टार सलमान खान की दबंग 3 की शूटिंग काफी तेजी से हो रही है और जब से इस फिल्म को किच्चा सुदीप ने जॉइन किया है इसका मजा दोगुना हो गया है। हाल ही में किच्चा ने तस्वीर शेयर की है जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि दोनो साथ में ही वर्कआउट कर रहें हैं। सुदीप ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है..गर्मी बहुत ज्यादा है लेकिन आप किसी भी तरह से अपनी एनर्जी कम नहीं कर सकते हैं।
पहला दिन बहुत ही शानदार था लोग भी काफी ज्यादा शानदार थे। सेट पर ही जिम का इतना बड़ा सेट लगाया गया है। सलमान खान सर आपको शुक्रिया क्योंकि आपने एक परिवार की तरह ट्रीट किया।

सुदीप कन्न्ड़ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। दबंग 3 में वो एक दमदार विलेन के तौर पर सामने आने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म का पहला शेड्यूल एमपी के महेश्वर मे फिल्माया जा चुका है।
पहले इसको लेकर वो यूपी आने वाले थे लेकिन एमपी के सीएम के कहने पर वो वहीं पर शूटिंग करने लगे। इस फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











