ईद 2020 की 'राधे:योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर सलमान का बड़ा फैसला, फैंस के लिए बुरी खबर !
सलमान खान की दबंग 3 इस वीक रिलीज हो रही है। भारत के बाद दबंग 3 पर सबकी नजर बनी हुई है। भारत से सलमान ने इस साल खुद को सुपरहिट कैटेगरी में शामिल किया। वहीं अब दबंग 3 से भी करोड़ों की कमाई की उम्मीद की जा रही है।
लेकिन मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान राधे के साथ वैसा कुछ नहीं करना चाहते, जैसा दबंग 3 के साथ हुआ है। जी हां, दबंग 3 में शूटिंग के दौरान सेट से कई तस्वीरें लीक हो गई थीं।

जिसके लिए सलमान खान नाराज बताए जा रहे थे। मालूम होता है कि ईद 2020 पर रिलीज हो रही राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर सलमान खान किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने 15 कड़े नियम बनाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications