दबंग 3- शूटिंग सेट से सामने आई सोनाक्षी सिन्हा की पहली तस्वीर- डरी सहमी सी दिखीं 'रज्जो'
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग चल रही है और सोनाक्षी सिन्हा भी सलमान खान को जॉइन कर चुकी हैं। सलमान खान की तो कई तस्वीर सेट से सामने आ चुकी हैं लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा की पहली तस्वीर सीधे सेट से वायरल हो रही है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा इस तस्वीर में काफी ज्यादा डरी सहमी से नजर आ रहीं हैं। दोनो फिल्मो में रज्जों पांडे का किरदार निभाने वाली सोनाक्षी ने लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है।
सलमान खान की इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चे हैं और इस बार के आइटम नंबर को लेकर भी खबर आ रही है। पहले पार्ट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा और दूसरे में पार्ट में करीना कपूर खान नजर आईं थीं।

सेकंड पार्ट का आइटम नंबर भी दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म को लेकर मौनी रॉय का नाम सामने आ रहा है जो कि अब काफी ज्यादा रोचक होने वाला है।
सलमान खान की फिल्म का पहला शेड्यूल एमपी के महेश्वर मे फिल्माया जा चुका है। पहले इसको लेकर वो यूपी आने वाले थे लेकिन एमपी के सीएम के कहने पर वो वहीं पर शूटिंग करने लगे। इस फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications