..................... Dabangg 3- Sonakshi sinha revealed that another actress will see in the lead role - Hindi Filmibeat

दबंग 3- सोनाक्षी सिन्हा ने खोला राज- इस बार दो एक्ट्रेस चुलबुल पांडे के साथ मचाएंगी धमाल!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग चल रही है और लगातार इस फिल्म को लेकर किसी ना किसी तरह का विवाद सामने आ रहा है। इस समय फिल्म की शूटिंग मांडू मध्यप्रदेश में चल रही है और वहां से ASI ने फिल्म को नोटिस दी दे थी। उनका कहना था कि बताने के बाद भी ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि अब फिल्म को लेकर एक ऐसा खुलासा सोनाक्षी सिन्हा ने किया है जो आपको काफी ज्यादा चौंका सकता है।

दरअसल इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा नहीं बल्कि कोई और भी एक्ट्रेस नजर आएगी। जी हां..इस बात का खुलासा सोनाक्षी सिन्हा ने करते हुए राज से पर्दा उठाया है।

blank, sunny deol, karan kapadia, akshay kumar, ब्लैंक, अक्षय कुमार, सनी देओल, करण कपाड़िया

लेकिन उन्होने उस शख्स का नाम नहीं बताया और कहा कि आप अरबाज खान से पूछें। गौरतलब है कि अरबाज खान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं तो सोनाक्षी ने कहा कि मैं इस बात का खुलासा नहीं करती हूं।

बता दें कि पहली फिल्म से ही सोनाक्षी सिन्हा ने रज्जों का धमाकेदार किरदार निभाया है और ये किरदार उनके दिल के इसलिए भी करीब है क्योंकि ये उनकी पहली फिल्म थी।

फिल्म को लेकर चर्चा है कि इसी साल के अंत तक रिलीज कर दी जाएगी। अब दूसरी एक्ट्रेस के ऐलान के बाद फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X