Dabangg 3- शूटिंग से सामने आया 'रज्जो' सोनाक्षी सिन्हा का शानदार लुक- ऐसे नजर आए सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान कि फिल्म दबंग 3 की शूटिंग इस समय जयपुर में चल रही है और इस फिल्म के लिए सलमान और सोनाक्षी काफी मेहनत कर रहे हैँ। शूटिंग सेट से सलमान की कई तस्वीरें लगातार सामने आती रहती हैं लेकिन इस बार सोनाक्षी सिन्हा का एक तस्वीर सामने आई है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है। तीसरी बार रज्जो बनने को तैयारी सोनाक्षी सिन्हा एक साड़ी में नजर आ रहीं हैं और काफी खूबसूरत लग रहीं है।
इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान की भी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने नन्हे फैंस के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चर रही है और इस फिल्म को निर्देशक प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि इसमें महेश मंजरेकर की बेटी सई का अहम रोल है। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें सलमान खान की पहली जिंदगी की कहानी दिखाई जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक दबंग 3 में जितना भी प्रीक्वल पार्ट दिखाया गया है उसमें से महेश मंजरेकर की बेटी सई सलमाम की प्रेमिका के रोल में दिखेंगी। फिल्म की कहानी दो भाग में दिखाई जाएगी।
जहां पर चुलबुल पांडे का बीता हुआ कल और आज दिखाया जाएगा। दोनों एक साथ एक गाने की शूटिंग भी कर चुके हैं। फिल्म दिसंबर 20 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications