Dabangg 3- खत्म हुई पहले शेड्यूल की शूटिंग- अब इस शहर में सलमान खान दिखाएंगे दबंगई
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है और इसका पहला शेड्यूल खत्म होते ही ये सेट जा पहुंचा है सपनों के शहर मुंबई। जी हैं अब फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरु होगी। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मध्य प्रदेश के माहेश्वर में नर्मदा घाट के किनारे शुरू हुई थी। अब फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। महेश्वर में फिल्म के टाईटल ट्रैक के अलावा कुछ ज़रूरी सीन शूट किए गए थे।
सलमान के साथ सोनाक्षी ने भी माहेश्वर में शूटिंग की है। सोनाक्षी ने साथ ही ये भी कंफर्म कर दिया था कि फिल्म में दो हीरोइनें हैं लेकिन दूसरी हीरोइन कौन है, इस बात से परदा फिलहाल नहीं उठ पाया है।

बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हैं और कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो कि आपको बाकी दोनो फिल्मों से अलग नजर आने वाले हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो सलमान खान की ये फिल्म पहले रिलीज दोनो फिल्मों से दमदार साबित हो सकती है।
इस फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर अरबाज खान है। बता दें कि सलमान इस समय भारत को लेकर चर्चा में हैं और फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिलहाल आपको बताते हैं दबंग 3 की कुछ मुख्य बातें...


Click it and Unblock the Notifications