दबंग 3: अगले महीने आ रहा है चुलबुल पांडे- सलमान खान का तीसरा धमाका- पहले से ही Blockbuster
बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इस समय फिल्म भारत की शूटिंग कर रहें हैं लेकिन उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि फिल्म दबंग के तीसरे भाग (दबंग 3) की लॉंचिंग डेट का ऐलान हो चुका है और सलमान खान फिर से चुलबुल पांडे बनकर धमाल मचाने आ रहें हैं। खबर है कि 26 मार्च तक उनकी खाकी वर्दी बन जाएगी और इस फिल्म शूटिंग 4 अप्रैल से शुरु कर दी जाएगी।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर पता चला है कि फिल्म की शूटिंग मार्च के पहले या दूसरे वीक में ही खत्म होने वाली है और इसके बाद सीधे दबंग 3 की शुरुआत कर दी जाएगी।

सलमान खान की इस फिल्म में फिर से एक बार सोनाक्षी सिन्हा ही नजर आने वाली हैं और इसको प्रभु देवा निर्देशित करने वाले हैं। एक्शन फिल्मों की बात करें तो सलमान खान को प्रभु देवा काफी ज्यादा भाते हैं और दोनो ने साथ में मिलकर वांटेड जैसी धमाकेदार फिल्म दी थी।
गौरतलब है कि अरबाज खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर होंगें। इस फिल्म को लेकर जो सबसे बड़ी बात सामने आई है..वो ये है कि फिल्म काल्पनिक नहीं होगी बल्कि एक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड होगी।


Click it and Unblock the Notifications