Dabangg 3- सलमान खान के शर्टलेस पोस्टर के साथ बड़ा खुलासा- ऐसा होगा फिल्म का फाइट सीन
सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 की रिलीज को अब थोड़े ही दिन बचे हैं और ऐसे में सलमान खान का एक और शानदार शर्टलेस पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर को सई मांजरेकर ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. सिर्फ 10 में वो आपके लिए लाने वाली हैं दबंग 3 जो जिसमें सबसे बड़ी और सबसे बुरी लड़ाई देखने को मिलेगी। इस पोस्टर में किच्चा सुदीप भी नजर आ रहे हैं। किच्चा सुदीप की बात करें तो फिल्म में उनका नाम बल्ली सिंह होगा।
किच्चा सुदीप कर्नाटक के सुपरस्टार हैं और फिल्म मक्खी से वो नॉर्थ इंडिया में काफी फेमस हो गए थे। इस समय सलमान खान फिल्म दबंग 3 की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं और साथ ही वो फिल्म राधे की शूटिंग भी शुरु कर चुके हैं।

दबंग 3 की बात करें तो ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सई मांजरेकर भी नजर आने वाली है जो कि डेब्यू कर रही हैं। सई महेश मांजरेकर की बेटी है। फिल्म को प्रभु देवा ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications











