Dabangg 3- सलमान खान ने लिखे हैं किच्चा सुदीप के ये डायलॉग- दमदार पोस्टर के साथ खुलासा
सुपरस्टार सलमान खान इस समय हर चीज में अपना हाथ आजमा रहे हैं और इस समय किच्चा सुदीप ने तो एक बड़ा खुलासा कर डालाा है। उन्होने अपनी एक तस्वीर दबंग 3 से साझा की है जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होने लिखा है कि फिल्म में मेरे ये डायलॉग सलमान खान ने लिखे हैं। पहला डायलॉग.. 'सुना है अच्छाई और बुराई की लड़ाई में जीत हमेशा अच्छाई की होती है... गलत सुना है आपने'। दूसरा डायलॉग.. 'क्योंकि एक अच्छे आदमी में जीतने के लिए उस लेवल का कमीनापन होती ही नहीं है'।
बता दें कि किच्चा सुदीम की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इन लाइंस को किच्चा ने अपनी पसंदीदा लाइंस बताई हैं। फिल्म को लेकर किच्चा ने कहा था कि उनका रोल में फिल्म में काफी ज्यादा दमदार है।

गौरतलब है कि फिल्म में उनका नाम बल्ली सिंह होगा। किच्चा सुदीप कर्नाटक के सुपरस्टार हैं और फिल्म मक्खी से वो नॉर्थ इंडिया में काफी फेमस हो गए थे। इस समय सलमान खान फिल्म दबंग 3 की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं और साथ ही वो फिल्म राधे की शूटिंग भी शुरु कर चुके हैं।
दबंग 3 की बात करें तो ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सई मांजरेकर भी नजर आने वाली है जो कि डेब्यू कर रही हैं। सई महेश मांजरेकर की बेटी है। फिल्म को प्रभु देवा ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications











