Dabangg 3- ट्रेलर रिलीज से पहले सलमान खान फैंस के लिए इन शहरों मे करेंगें स्पेशल स्क्रीनिंग
साल की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म "दबंग 3" का ट्रेलर आज रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और दर्शक अपने प्यारे चुलबुल 'रॉबिनहुड' पांडे की वापसी के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, चुलबुल के लिए उनके फैंस ही सब कुछ हैं! चूंकि चुलबुल के प्रशंसक अनगिनत है, इसलिए इस प्यार के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में "दबंग 3" के ट्रेलर की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है। चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, इंदौर और लखनऊ में प्रशंसकों को आधिकारिक रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर देखने मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications