दबंग 3- शूट के लिए फलटन पहुंचे सलमान को हजारों की भीड़ ने घेरा- ऐसे निकले बाहर- Video
सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोविंग आज भारत में सबसे ज्यादा है और जहां भी फिल्म की शूटिंग होती है ये देखने को मिल ही जाता है। गौरतलब है कि हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है जिससे सलमान खान अपने हजारों फैंस के बीच फंस गए और उनको बॉडीगार्ड्स की सहायता से बाहर निकाला गया। सलमान खान फलटन में दबंग 3 की शूटिंग लिए पहुंचे थे कि तभी हजारों की भीड़ वहां पहुंच गई और सलमान-सलमान चिल्लाने लगी।
इसके बाद एक जिप्सी में उनको कई लोगों के द्वारा कवर करके निकाला गया। इस समय ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दबंग 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग हो चुकी है, जबकि जुलाई अंत तक दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरु की जाएगी।

कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। साल 2010 में आई फिल्म दबंग सुपरहिट रही थी। अभिनय काश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था।
खासकर सलमान खान का चुलबुल पांडे बेहद पॉपुलर रहा था। जिसके बाद इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया। 2012 में आई दबंग 2 भी सुपरहिट रही थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जिसमें सलमान खान की दीवानगी साफ नजर आ रही है..


Click it and Unblock the Notifications











