दबंग 3: सलमान खान ने फिल्म से काटा मलाइका अरोड़ा का पत्ता! इस एक्ट्रेस को दिया मौका
सलमान खान के गुस्से और दरियादिली से भला कौन वाकिफ नही हैं। जब वो किसी से दोस्ती करते हैं तो निभाते हैं और दुश्मनी करते हैं तो वो भी खुलकर ही करते हैं। इस समय खबर आ रही है कि इस बार सलमान खान के गुस्से का शिकार मलाइका अरोड़ा हुईं हैं और उनको दबंग 3 से आउट कर दिया गया था। इसका कारण अरबाज खान से तलाक बताया जा रहा है और अब उनकी जगह इस फिल्म में फिर से करीना कपूर खान आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी।
सलमान खान के फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार काफी ज्यादा बेसब्री से करते हैं। इस समय सलमान खान फिल्म भारत की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं। फिल्म भारत इसी ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है जिसका टीजर रिलीज हो चुका है।
dabangg 3 salman khan malaika arora kareena kapoor khan दबंग 3 सलमान खान मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान


Click it and Unblock the Notifications