#Dabangg3- दबंग 3 के विरोध पर भिड़े सलमान खान के फैंस- युद्ध का मैदान बना ट्विटर
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इस समय काफी ज्यादा चर्चा में होने के साथ साथ काफी विवादों में घिरती नजर आ रही है। इसका सीधा संबंध इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग हुड हुड दबंग से है जिसमें साधु संतों को नाचते हुए दिखाया गया है। इसको लेकर कुछ हिंदू दलों ने फिल्म से इस सीन को हटाने और लोगों से फिल्म को बॉयकॉट करने की बात कही है। इसपर सलमान खान के फैंस ने फिल्म का समर्थन करते हुए ट्विटर पर #AwaitingDabangg3 ट्रेंड करवाना शुरु कर दिया है।
ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया है कि ट्विटर पर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 बॉयकॉट नंबर 2 पर ट्रेंडिंग है। हिंदू दलों का कहना है कि सलमान खान ने इस गाने से साधुओं का अपमान किया है और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है।

आपको दिखाते हैं ऐसी तस्वीरें जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग किस तरह से फिल्म का विरोध और समर्थन कर रहे हैं...


Click it and Unblock the Notifications











