Dabangg 3- फिल्म प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने सई मांजरेकर के साथ ऐसे ली सेल्फी- Viral
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जब आने वाली होती है तो उनके फैंस के लिए ये मौका किसी त्यौहार से कम नहीं होता है। इस समय वो फिल्म दबंग 3 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस समय सलमान खान और उनकी नई हीरोइन सई मांजरेकर की एक क्यूट तस्वीर सोशल मी़डिया पर वायरल हो रही है जो कि खुद सलमान खान ने शेयर की है। ये तस्वीर तब की है जब सलमान खान और सई मांजरेकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे।
इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने इस तस्वीर को रेयर रिव्यू सेल्फी बताया है। सलमान खान दबंग 3 में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को लॉंच कर रहे हैं और इस समय हर जगह पर उनको लेकर ही पहुंच रहे हैं।

प्रभुदेवा द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म की कहानी खुद सलमान खान ने लिखी है और ट्रेलर में फिल्म की पूरी कहानी दिख भी चुकी है।
अगर आपने इस ओर ध्यान नहीं दिया है तो हम एक बार फिर से आपका ध्यान इस ओर ले ही जाते हैं। इस फिल्म की कहानी को लेकर वैसे कई अंदाजे लगाए जा रहे। हम आपको बताते हैं कि कैसी हो सकती है फिल्म दबंग 3 की स्टोरी..


Click it and Unblock the Notifications