दबंग 3 में सई मांजरेकर के साथ रोमांस करेंगें सलमान खान- वायरल हो रही है बचपन की तस्वीर
सुपरस्टार सलमान खान ने 23 अक्टूबर फिल्म दबंग 3 का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया है और इस ट्रेलर ने सामने आकर हंगामा कर दिया है। फैंस की तरफ से सलमान खान के ट्रेलर को काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस मौके पर सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सई मांजरेकर की ये डेब्यू फिल्म है और सलमान खान उनको लॉन्च कर रहे हैं।
सई मांजरेकर महेश मांजरेकर की बेटी है और इस समय सलमान खान के साथ उनकी बचपन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में छोटी से सई सलमान खान के साथ खड़ी नजर आ रही है। सलमान खान जिस एक्ट्रेस के साथ दबंग 3 में रोमांस करते नजर आएंगे वो सलमान खान से 33 साल छोटी हैं।
Dabangg 3 Trailer- रिलीज हुआ दबंग 3 का धमाकेदार ट्रेलर- उछल जाएंगे सलमान खान के फैंस


Click it and Unblock the Notifications











