DABANGG 3: आ रहा है चुलबुल पांडे, सलमान की दबंग 3, दिसंबर 9 को होगी रिलीज
किसी को नहीं पता रहता है कि सलमान खान का मन कब किस बात पर आ जाए और वो कौन सी फिल्म को करने की ठान लें। फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है और जल्दी ही फिल्म का शूट अबुधाबी में खत्म होने वाली है।
बता दें कि हाल ही में खबर आई है कि फिल्म दबंग का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है और सलमान खान जल्दी ही उसकी शूटिंग शुरु कर देगे। बता दें कि इसकी रिलीज डेट भी सामने आ रही है और वो 9 दिसंबर फाइनल होने की बात पता चली है।

बता दें कि दबंग 3 की बात करें तो इस फिल्म को प्रभु देवा लिख रहे है और फिल्म के निर्देशक सलमान खान के भाई और एक्टर और निर्देशक अरबाज खान ही होगे। पिछली दोनो फिल्मों में भी अरबाज खान ने ही फिल्म को डायरेक्ट किया है और फिल्म में भी नजर आए है।
बता दें फिल्म दबंग 3 पहली फिल्मों की तरह ही एक कॉप ड्रामा फिल्म होगी जो अपने अंदाज में सलमान खान चुलुबल पांडे के रोल में नजर आएंगे। खबरो की माने तो फिल्म की शूटिंग की डेट भी फिक्स हो चुकी है फिल्म एक महीने के अंदर शुरु कर दी जाएगी।
इस बारे में अरबाज खान से बात करने पर पता चला की अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और फिल्म की तैयारी भी चल रही है। फिल्म अप्रैल के अंत तर फ्लोर पर आ सकती है और फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकती है।
बता दे कि बड़ी खबर ये है कि शाहरुख खान की फिल्म जीरो भी दिसंबर माह में रिलीज होने वाली है और ऐसे में 2 सप्ताह पहले सलमान खान की दबंग 3 रिलीज होगी तो इसमे शाहरुख और सलमान कैसे एडजस्ट करेंगें।
जैसा की सभी जानते है कि अब दोनो की दुश्मनी खत्म हो चुकी है और दोनो काफी क्लोज फ्रेंड्स है तो हो सकता है कि आपस में बैठकर वो लोग इस बात पर विचार कर लें।
इसके अलावा सलमान खान काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे है और जल्द ही दस का दम और भारत की शूटिंग भी शुरु कर देंगें।


Click it and Unblock the Notifications