सलमान खान की दबंग 3 में हो गई प्रीति जिंटा की एंट्री? पुलिस की वर्दी में बढाई फैंस की बेचैनी!
सुपरस्टार सलमान खान फिल्म दबंग 3 को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और इस समय एक के बाद एक धमाकेदार चींजें सामने आ रही हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा भी पुलिस की वर्दी में हैं और देखने पर ये लग रहा है कि वो इस फिल्म में कैमियो कर रही हैं। अगर ऐसा है तो ये काफी बड़ा धमाका करने वाली हैं।
प्रीति जिंटा ने फोटो डालते हुए लिखा है कि.. 'इस Halloween को मैं यूपी में किसी खास इंसान से मिली, बोलो कौन? सोचो और बोलो' ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है और लोग इसको लेकर कई तरह के सवाल पूंछ रहे हैं..
दबंग 3 का म्यूजिकल धमाका अब हर 3 दिन में- सलमान खान ने बनाया है ये प्लान


Click it and Unblock the Notifications











