Dabangg 3- 'मुन्ना बदनाम हुआ' में सलमान खान के साथ कमर हिलाते नजर आएगा ये डांसर- हुआ खुलासा
सुपरस्टार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दंबग 3 को लेकर इस समय काफी चर्चा है और जैसे जैसे फिल्म की रिलीज डेट सामने आ रही है फिल्म के कई राज भी खुल रहे हैं। काफी समय से चर्चा थी की इस बार 'मुन्ना बदनाम' गाने में सलमान खान और वरीना हुसैन ही ठुमके लगाते नजर आने वाले हैं। लेकिन अब जो खबर आई है वो सलमान खान के फैंस को काफी खुश करने वाली है। दरअसल पता चला है कि इस गाने में फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा भी सलमान खान के साथ नाचते नजर आएंगे।
गाना शूट करने के समय इस बात का कोई प्लान नहीं था लेकिन सलमान खान ये चाहते थे कि ऐसा हो। पहले भी फिल्म वांटेड के दौरान प्रभुदेवा ने सलमान खान की बात नहीं काटी थी और 'मेरा ही जलवा' गाने में नजर आए थे।

अब इस बात से इतना तो तय है कि मजा काफी आने वाला है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक और एक्ट्रेस सई मांजरेकर नजर आने वाली है जो कि इस फिल्म से डेब्यू कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications