Dabangg 3- 'मुन्ना बदनाम' में सलमान खान के साथ धमाका करेंगें प्रभु देवा- इस हॉट एक्ट्रेस की Entry
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस समय एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आपको काफी ज्यादा खुश करने वाली है। दरअसल इस बार फिल्म में आइटम नंबर खुद सलमान खान करने वाले हैं जिसके बोल होंगे मुन्ना बदनाम हुआ। अब जाहिर है इस गाने में काफी ज्यादा मस्ती होने वाली है। खबर ये आ रही है कि इस गाने को खुद प्रभु देवा कोरियोग्राफ करेंगें और इस गाने में वो शानदार स्टेप्स के साथ नजर आएंगे।
चौकाने वाली बात है कि इस गाने में लवयात्री फेम वरीना हुसैन भी अपने किलर मूव्स से लोगों दीवाना बनाती नजर आएंगी। इन दोनो की एंट्री की खबर से इतना तो साफ हो गया है कि ये गाना काफी बड़ा ब्लॉकबस्टर होने वाला है।

इस फिल्म में सलमान खान की पिछली जिंदगी की कहानी दिखाई जाएगी। दबंग 3 के प्रीक्वल भाग में दिखाया जाएगा कि पुलिस बनने से पहले उसकी लाइफ क्या हुआ.. वह कैसे चुलबुल पांडे बना।
जाहिर है पिछली दो फिल्मों से अलग दर्शकों को दबंग 3 में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स मिलने वाला है। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर सलमान खान के फैसं को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











