..................... दबंग 3 मोशन पोस्टर रिलीज | Dabangg 3: Official Motion Poster Starring Salman Khan, Sonakshi Sinha - Hindi Filmibeat

'दबंग 3' का मोशन पोस्टर रिलीज- सलमान खान का 'चुलबुल पांडे' अंदाज, एकदम धमाकेदार

Recommended Video

Dabangg 3 motion poster: Salman Khan releases four languages poster, Check Out | FilmiBeat

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'दबंग 3' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को रिलीज होने में 100 दिन रह गए हैं, ऐसे में निर्माताओं ने फैंस को यह शानदार सरप्राइज दिया है। पोस्टर में सलमान एकदम धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि इस पोस्टर को देखकर फैंस बिल्कुल क्रेजी होने वाले हैं। फिल्म का इंतजार अब और भी मुश्किल होने वाला है।

दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं अरबाज़ खान। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है। पोस्टर से ही सलमान खान ने बता दिया है कि इस बार वो एक्शन और इंटरटेनमेंट की ट्रिपल डोज लेकर आने वाले हैं। पोस्टर में एक फाइट सीन की झलक भी दिख रही है। बता दें, दबंग 3 में बतौर विलेन साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप नजर आने वाले हैं।

Dabangg 3

अली अब्बास जफर की भारत के बाद अब सलमान की दबंग 3 रिलीज होने वाली है। जाहिर है फैंस सलमान को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखना चाहते हैं। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है, लिहाजा, पूरी उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार धमाका होने वाला है। फैंस ने तो इसे अभी से ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।

खास बात है कि दबंग 3 ना सिर्फ हिंदी में, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज होने वाली है। सूत्रों की मानें तो दबंग 3 काफी धमाकेदार फिल्म होने वाली है। फिल्म में हर वो मसाला है, जो फैंस सलमान खान की फिल्मों में देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X