दबंग पुलिसवाला, लेकिन बड़े दिलवाला- मिलिये चुलबुल पांडे से, एक नए अंदाज़ में- VIDEO

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' धीरे धीरे सुर्खियों में छा रही है। हाल ही में फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया, जिसे जबरदस्त रिस्पॉस मिला है। वहीं, अब निर्माताओं ने चुलबुल पांडे का मेकिंग वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान कैसे चुलबुल के किरदार में खुद को आकार देते है।

दबंग फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट के रिलीज की साथ ही चुलबुल पांडे ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है और चुलबुल पांडे के फैंस की संख्या जबरदस्त है। इन वर्षों में, यह किरदार फैंस के लिए अधिक प्रिय हो गया है और यह सब सलमान खान के अलग अंदाज का ही नतीजा है जो दर्शकों को उनकी तरफ़ आकर्षित करता है।

Dabangg 3

"दबंग 3" प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है। फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान के साथ दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा, सईं मांजरेकर और किच्चा सुदीप मुख्य किरदारों में दिखेंगे। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

'बाला' फ़िल्म रिव्यू: दमदार अभिनय और इंटरटेनमेंट के साथ एक बड़ा संदेश- हिट हैं आयुष्मान खुराना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X