दबंग 3- मलाइका-करीना के बाद सलमान खान की फिल्म में मौनी रॉय लगाएंगीं ठुमका?
Recommended Video

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शानदार शूटिंग का आगाज हो गया है और इसके टाइटल सॉंग की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। अब इस फिल्म के आइटम सॉंग को लेकर चर्चा है और पता चला है कि सलमान खान की नजदीकी मौनी रॉय इस फिल्म में ठुमके लगाती हुई नजर आ सकती हैं। जी हां इसकी खबर आ रही है लेकिन किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। मौनी रॉय ने हालिया रिलीड कन्नड़ फिल्म केजीएफ में एक आइटम नंबर किया था जो कि काफी हिट हुआ।
दबंग-1 में मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई शामिल किया गया था। यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ और इसमें करीना कपूर खान पर फिल्माया गया सॉन्ग 'फेविकोल से' शामिल किया गया।

सेकंड पार्ट का आइटम नंबर भी दर्शकों को खूब पसंद आया। अब इसमे मौनी रॉय का आना काफी ज्यादा रोचक होने वाला है। इस समय सलमान खान एमपी के महेश्वर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
पहले इसको लेकर वो यूपी आने वाले थे लेकिन एमपी के सीएम के कहने पर वो वहीं पर शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications