Reactions-दबंग 3 का मोशन पोस्टर देख पागल हुए सलमान खान के फैंस- बोले 'सुनामी से पहले का पोस्टर है'
सुपरस्टार सलमान खान के फैंस फिल्म दबंग 3 को लेकर कितना इंतजार कर रहे हैं तो सभी पता है। आज भाईजान ने अपने फैंस के लिए शानदार मोशन पोस्टर रिलीज किया है जो कि सामने आते ही ट्रेडिंग है। सलमान खान के फैंस इस पोस्टर को देखकर पागल हो गए हैं और ब्लॉकबस्टर का ठप्पा लगा डाला है। गौरतलब है कि ट्विटर पर फैंस सलमान खान को तीसरी बार चुलबुल पांडे बने देखना चाहते हैं। इस पोस्टर को एक साथ पांच भाषाओं..हिंदी, तमिल. तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है।

बता दें कि इस फिल्म को इस बार प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं तो इतना तो पक्का है कि एक्शन काफी दमदार होने वाला है। फिलहाल आप देखिए सलमान खान के फैंस का ट्विटर रिएक्शन जो इस पोस्टर को देखने के बाद आ रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











