फैंस का इंतजार खत्म- सलमान खान की 'दबंग 3' का मोशन पोस्टर इस दिन होगा रिलीज!
कुछ ही दिनों सलमान खान की फिल्म दबंग ने 9 साल पूरे किये। जिस मौके पर ट्विटर पर फैंस ने दबंग 3 पोस्टर की मांग को लेकर मुहिम चलाया। #AwaitedDabangg3FirstLook ट्रेंड हो रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस की इस उत्सुकता को देखकर फिल्म के निर्माता बेहद खुश हैं और जल्द ही फिल्म का मोशन पोस्टर लाने वाले हैं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

सूत्रों की मानें तो दबंग 3 काफी धमाकेदार फिल्म होने वाली है। फिल्म में हर वो मसाला है, जो फैंस सलमान खान की फिल्मों में देखना चाहते हैं। सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था- हर स्टार और फैंस के बीच एक बॉण्ड है। मैंने फैंस के साथ 'मैंने प्यार किया' के समय से ही एक स्पेशल कनेक्शन बनाया है, जो आज भी बना हुआ है। मेरी फिल्में चलें या ना चलें, वो हमेशा मेरे साथ बने रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications