दबंग 3 का हिस्सा ना होने पर मलाइका अरोड़ा ने खोली जुबान- दे डाला चौकाने वाला बयान
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग इस समय काफी जोरदार तरीके से चल रही है। फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कई नए लोगों के जुड़ने से भी एक बड़ा धमाका होने जा रहा है। हाल ही में इसी बात को लेकर जब अरबाज खान की पूर्व पत्नि और मुन्नी बदनाम से धमाका करने वाली मलाइका अरोड़ा से पूछा गया उन्होने चौकाने वाला जवाब दिया।
उनसे पूछा गया था कि क्या आप इस फिल्म का हिस्सा है इस बार? मलाइका ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ना में जवाब दिया। साथ ही उन्होने ये भी कहा को वो फिल्म का हिस्सा नहीं है और साथ ही कई और पुराने लोग इस बार फिल्म में नजर नहीं आएंगे।

लेकिन वो दुआ करती है कि नए लोग फिल्म में कामयाब हों। साथ ही उन्होने ये भी बताया कि वो प्रोडक्शन हाउस खोलने वाली है और काफी अलग कंटेट वाले शोज को प्रोड्यूस करेंगी।
मलाइका ने ये भी बताया कि उनको की आइडियाज मिल रहे हैं लेकिन वो किसी नजीते पर नहीं पहुंची है। बता दें कि इस बार फिल्म में विनोद खन्ना नजर नहीं आएंगे क्योंकि कुछ समय पहले उनका निधन हो चुका है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications