..................... Dabangg 3 makers deletes all the objectionable scenes from Hud Hud Dabangg song - Hindi Filmibeat

नागरिकता एक्ट के विरोध के बीच बड़ी खबर- दबंग 3 के गाने हुड हुड दबंग से हटाए गए अपत्तिजनक सीन

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के गाने हुड हुड दबंग को लेकर काफी समय से चर्चा है और हाल ही में कुछ सीन्स को लेकर ये गाना काफी विवादों में था। इस गाने को हिंदू जनजागृति समिति की महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ब्रांच ने सेंसर बोर्ड से शिकायत की थी। अब इसको लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि फिल्म के इस गाने से सारे अपत्तिजनक सीन्स हटा दिए गए हैं।

इसको लेकर सलमान खान फिल्म्स ने ट्वीट करते हुए बताया है कि.. सबकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने खुद से 'हुड हुड दबंग' गाने से कुछ सीन्स हटाने का फैसला लिया है।

dabangg 3, salman khan, song, दबंग 3, सलमान खान, गाना

गौरतलब है कि इसकी शिकायत करते हुए जनजागृति समिति ने लिखा था कि.. 'अगर फिल्म ट्रेलर में हमने जो कुछ देखा है, उसी की तर्ज पर फिल्म में दिखाया गया तो यह हिंदू देवी-देवताओं और साधुओं का बेहद चौंकाने वाला चित्रण है सनातन धर्म की बुनियादी नींव पर मजाक उड़ाना होगा।'

गौरतलब है कि इस समय नागरिकता बिल को लेकर जामिया समेत देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी चल रहा है और इस दौरान ये फैसला लिया गया है। दबंग 3 की बात करें तो फिल्म 20 दिसंबर यानि कल पूरे देश में कई भाषाओं में रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X