सलमान खान ने पहुंचाई हिंदू धर्म को चोट, दबंग 3 के सेंसर सर्टिफिकेट पर झटका
सलमान खान की दबंग 3, 20 दिसंबर को रिलीज़ के लिए तैयार है लेकिन अब फिल्म के सर्टिफिकेट पर पहले ही तलवार लटक चुकी है। दरअसल, फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का इल्ज़ाम लग चुका है और फिलहाल इससे फिल्म के सर्टिफिकेट में देर हो सकती है।
हिंदू जनजागृति समिति ने फिल्म के दो सीन पर आपत्ति जताई है। पहला है हुड़ दबंग का टाईटल ट्रैक जहां साधु के वेश में एक आदमी, सलमान खान के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है। समिति का कहना है कि ये धर्म का अपमान है।

वहीं दूसरी तरफ, इसी गाने में सलमान खान ब्रह्मा - विष्णु - महेश के भेष में घूम रहे कुछ आदमियों से आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं। समिति का मानना है कि ये भी धर्म का अपमान है। और ये दोनों ही सीन फिल्म में नहीं होने चाहिए।
अब ये पहली बार नहीं है कि फिल्म धर्म को लेकर कंट्रोवर्सी में आई है। इससे पहले शूटिंग के दौरान, एक शिवलिंग, लकड़ी के टुकड़ों से ढंकी हुई थी जिस पर काफी हल्ला मचाया गया था।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म में धर्म की वजह से कंट्रोवर्सी हुई हो -


Click it and Unblock the Notifications











