दबंग 3- सलमान खान से भिड़ने आ रहे हैं किच्चा सुदीप- इस महीने होगा सामना
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग चल रही है और फिल्म का पहला शेड्यूल महेश्वर में पूरा कर लिया गया था और अब फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है। खबर है कि इस फिल्म के विलेन यानि कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप किच्चा की एंट्री मई में होने वाली है और वो सलमान खान से टक्कर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा शूटिंग सेट पर मौजूद थीं उनके सीन्स शूट किए गए थे।
बता दें कि सलमान खान मई में अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए बिजी रहेंगें तब तक प्रभु देवा सुदीप के सीन्स शूट कर लेंगें। इस फिल्म में सुदीप की एंट्री के बाद ही ये साफ हो गया था कि दोनो के बीच काफी जबरदस्त भिड़ंत दिखाई जाने वाली है।

वैसे भी चुलबुल पांडे इस बार एक शानदार कहानी के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म दबंग की बात करें तो उसमें छोदी सिंह के रूप में सोनू सूद और दबंग 2 में प्रकाश राज नजर आए थे।
अब इस फिल्म किच्चा सुदीप की एंट्री शानदार है। अरबाज खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को काफी ज्यादा चर्चे हैं और खबर है कि फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications