दबंग 3- ऐसा होगा सलमान खान की दबंग 3 का क्लाइमैक्स, शूट के बाद सुदीप ने खोला राज
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के क्लाइमैक्स को लेकर एक शानदार खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स शूट हो चुका है और इसके बारे में फिल्म के विलेन किच्चा सुदीप ने ट्वीट किया है। गौरतलब है कि सुदीप कर्नाटक के सबसे बड़े सुपरस्टार है। दबंग 3 के क्लाइमैक्स सीन के बारे में लिखते हुए उन्होने कहा कि..दबंग 3 का क्लाइमैक्स सीन का शूट काफी शानदार और एक बहुत बड़ा सेट इसके लिए लगाया था।
सलमान खान के साथ पहली बार शर्ट उतारकर लड़ाई की जिसके बारे में मैने कभी सोचा भी नहीं होगा। आज वो कर लिया। इस फिल्म के साथ साथ मैं अपने साथ काफी सारा आत्मविश्वास लेकर वापस जा रहा हूं।

इसका मतलब है कि इस फिल्म में भी सलमान खान शर्ट उतारकर किच्चा से लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। सलमान खान की लगभग हर फिल्म की तरह इस फिल्म में उनके फैंस तालियां पीटते नजर आएंगें।
फिलहाल वो भारत को लेकर बिजी चल रहें हैं। दबंग 3 इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी। जबकि सलमान खान की फिल्म अगले महीने 5 जून को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











