..................... Dabangg 3 in controversy, song shoot hurts religious sentiment - Hindi Filmibeat

विवादों में घिरी सलमान खान की 'दबंग 3'- मचा भरपूर हंगामा, शूटिंग रोकने की मांग

कुछ ही दिनों पहले सलमान खान ने फिल्म दबंग 3 की शूटिंग इंदौर में शुरु की है। खास बात है कि फिल्म के सेट से सलमान खान के कुछ वीडियोज भी लीक हो गए हैं। एक वीडियो है जहां दबंग 3 के गाने की शूटिंग हो रही है और सलमान खान के साथ साधु वेशभूषा में कुछ लोग भी डांस करते दिख रहे हैं। बता दें, इस गाने को लेकर दबंग 3 विवादों में फंस चुकी है और शूटिंग रोकने की मांग की जा रही है।

दरअसल, नर्मदा घाट पर हो रही दबंग 3 की शूटिंग में सलमान खान ने हुड़ दबंग दबंग...गाने पर साधु-संतों की वेशभूषा में सह कलाकारों के साथ डांस किया। साधु बने कलाकारों पर नर्मदा में डुबकी लगाने के दृश्य फिल्माए गए। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इनका कहना है कि साधू-संतों को इस तरह से दिखाना हमारी संस्कृति की गलत तस्वीर पेश करना है।

Dabangg 3

नवयुवक हिंदू मित्र मंडल ने फिल्म की शूटिंग रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे साधू-संतों की गलत छवि बनेगी। यह हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। बता दें, दबंग 3 की शूटिंग 7 अप्रैल तक इंदौर में होनी है। लेकिन अब देखना होगा कि फिल्म इस विवाद से कैसे निपटती है।

बहरहाल, सिर्फ दबंग 3 ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों को विवादों में फंसाया गया है-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X