सलमान खान की दबंग 3 फाइनल.. ईद के बाद धमाकेदार शुरुआत!
रेस 3 के साथ साथ सलमान खान दबंग फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म दबंग 3 में आने की तैयारी में भी लगे हैं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.. हाल ही में निर्माता अरबाज़ खान ने खुलासा किया है कि फिल्म मई, जून तक फ्लोर पर आ सकती है।
''बोनी कपूर की वजह से श्रीदेवी को मिली दर्दनाक मौत..''
अरबाज खान ने कहा कि वह दबंग 3 को पूरा समय देना चाहते हैं.. लिहाजा, बाकी प्रोजेक्ट्स निपटाकर ही दबंग 3 शुरु की जाएगी। रिपोर्ट्स यह भी आ रही है कि फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हो जाएगी। हालांकि इस धमाके की उम्मीद कम है..

कोई शक नहीं कि यह सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी साबित हो सकती है। एक तो.. दबंग फ्रैंचाइजी + सलमान खान + एक्शन फिल्म .. कुल मिलाकर धमाकेदार मसाला फिल्म।
हाल ही में अरबाज़ खान ने दबंग 3 के बारे में बात करते हुए कहा कि टाईगर जिंदा है की तरह दबंग 3 भी लोगों को पसंद आ सकती है। क्योंकि फ्रैंचाइजी के लिए लोगों में अलग तरह की बेसब्री होती है.. वह एक ब्राण्ड होती है। लिहाजा, हम भी लोगों को कुछ परफेक्ट देना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications