दबंग 3 First Review: सलमान खान लेकर आए हैं सुनामी, पैसा वसूल क्लाईमैक्स के साथ
सलमान खान स्टारर दबंग 3 कल, यानि कि शुक्रवार, 20 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है लेकिन मीडिया का एक सेक्शन फिल्म देख चुका है और इसकी तारीफों के पुल बांधने से पीछे नहीं हट रहा। अगर दबंग 3 के शुरूआती रिव्यू की मानें तो बॉक्स ऑफिस फटने वाला है।
सलमान खान कॉमर्शियल मसाले के साथ एक शानदार क्रिसमस और नया साल फैन्स को देने के लिए तैयार हैं। देखा जाए तो वैसे भी दबंग 3 क्रिटिक्स नहीं फैन्स की फिल्म है। इसलिए रिव्यू कैसा भी हो, फिल्म ब्लॉकबस्टर है।

कोईमोई की एक रिपोर्ट की मानें तो तो फिल्म का सेकंड हाफ ज़बर्दस्त है। इसमें फिल्म का पूरा मसाला है। जबकि पहले हाफ ही में सारा इमोशनल ड्रामा खत्म कर दिया गया है। दूसरा हाफ केवल मसाला जनता के लिए है।
सलमान खान भले ही इस फिल्म की USP हैं लेकिन फिल्म का प्रीक्वल एंगल और इसकी कहानी दबंग फ्रेंचाइज़ी को एक नयापन देती है। वहीं दूसरा हाफ एक रिवेंज ड्रामा है। फिल्म का क्लाईमैक्स इसका बेस्ट पार्ट है।
वैसे जानिए फिल्म में आपको और क्या क्या देखने को मिलने वाला है -


Click it and Unblock the Notifications












