दबंग 3 बॉक्स ऑफिस : मंगलवार को भी हुआ मुन्ना बदनाम, नहीं बढ़ी सलमान की फिल्म की कमाई
सलमान खान स्टारर दबंग 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को भी कोई खास कमाल नहीं दिखाया। फिल्म ने मंगलवार को भी कोई बढ़त नहीं दिखाई। सोमवार को जहां फिल्म ने केवल 9 करोड़ की कमाई की थी वहीं मंगलवार को भी फिल्म ने बिना किसी बढ़त उतनी ही कमाई की। इस मामले में बाकी दोनों फिल्में जुमांजी और मर्दानी ने दबंग 3 से बेहतर प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में प्रदर्शन के चलते फिल्म ने धीमा प्रदर्शन किया है। ओपनिंग से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन किया है। 25 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने शनिवार को भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। रविवार को थोड़ी बढ़त दिखाते हुए फिल्म ने 29 करोड़ की कमाई की थी।

गौरतलब है कि फिल्म के धीमे प्रदर्शन और देश में हो रहे विरोध पर जब सलमान खान से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा पहले है और फिल्म बाद में। अगर सोमवार की बात करें तो दबंग 3 का प्रदर्शन इस साल सातवें नंबर पर रहा। देखिए 2019 की सोमवार रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications