'दबंग 3' का धमाकेदार क्लाईमैक्स सीन- तगड़ी तैयारी कर रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान
'दबंग 3' के क्लाइमैक्स सीक्वेंस का बड़ा हिस्सा मई में शूट किया गया था जिसमें सलमान खान और किच्चा सुदीप हाथापाई करते नज़र आएंगे। अब यह कहा जा रहा है की बचे हुए क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग अगले हफ्ते मुंबई में की जायेगी, जिसमें सलमान शर्टलेस नज़र आएंगे। इस सीन के लिए सलमान काफी मेहनत कर रहे हैं।
मई में सुदीप ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि उनके और सुल्तान सुपरस्टार के बीच एक शर्टलेस फाइट सीक्वेंस देखने मिलेगा और अब हमें मिली जानकारी के अनुसार यह एक लंबा सीन होगा। दबंग खान ने क्लाइमेक्स सीक्वेंस के एक हिस्से के लिए छह महीने से अधिक समय तक तैयारी की थी, जिसकी शूटिंग इस महीने की जाएगी।

इस फाइट सीन के लिए सलमान खान अपनी बॉडी बिल्कुल परफ़ेक्ट करना चाहते थे। इस सीन में कई स्टंट भी शामिल है जिसके लिए सुपरस्टार ट्रेनिंग ले रहे हैं।
फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार, 'दबंग की आखिरी किस्त और आगामी एक के बीच सात साल का अंतर है, जो इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। कुछ सीक्वेंस के लिए सलमान को युवा दिखने की जरूरत थी और शर्टलेस क्लाइमेक्स सीक्वेंस के साथ वह एक बार फिर अपने हीरो अवतार में प्रशंसकों से मुखातिब होंगे। वह अपने प्रशंसकों की अपेक्षाओं को बखूबी समझते हैं और जब से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है, उन्होंने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया है।'
दबंग 3 में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 20 दिबंसर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म ना सिर्फ हिंदी.. बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जा रही है। फिल्म वांटेड के बाद प्रभुदेवा और सलमान खान एक बार फिर जुड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications