खुलासा- दबंग 3 में कौन सा एक्टर होगा चौकाने वाला किरदार- अरबाज खान ने खोला राज
अरबाज खान ने फिल्म दबंग 3 को प्रोड्यूस किया था और फिल्म ने काफी धमाकेदार काम किया था। इसके बाद इस फिल्म ने एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लिया जिसका नतीजा ये निकला की अब फिल्म दबंग 3 की शूटिंग चल रही है। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म में इस बार काफी बड़ा धमाका होने वाला है क्योंकि फिल्म के विलेन के रूप में फिर से एक बार एक नया नाम जुड़ गया है। गौरतलब है कि इस बार फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप नजर आने वाले हैं।
बता दें कि विनोद खन्ना का किरदार इस फिल्म में प्रमोद खन्ना निभाने वाले हैं क्योंकि प्रमोद खन्ना काफी हद तक उनके जैसे दिखते हैं इसलिए उन्हें इस किरदार के लिए चुना गया है।


Click it and Unblock the Notifications











