..................... Dabangg 3 Actress Saiee Manjrekar dating Subhan Nadiadwala? Read the details! दबंग 3 फेम सई मांजरेकर इस प्रोड्यूसर के बेटे को कर रहीं हैं डेट? - Hindi Filmibeat

दबंग 3 फेम सई मांजरेकर इस प्रोड्यूसर के बेटे को कर रहीं हैं डेट? सलमान खान के जरिए हुई थी मुलाकात!

बॉलीवुड से कई बड़ी खबरें अक्सर आती रहती हैं और कई सेलेब्स के अफेयर की खबरें सामने आती हैं। इस वक्त अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर काफी चर्चा में हैं। सई मांजरेकर ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 से शुरुआत की थी और इस वक्त उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर है। खबरों की मानें तो सईं मांजरेकर का नाम निर्माता, निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला से जुड़ रहा है।

जी हां, पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सई मांजरेकर और सुभान नाडियाडवाला की मुलाकात सलमान खान के जरिए हुई है, जो मांजरेकर और नाडियाडवाला के साथ काफी अच्छे संबंध रखते हैं।

saiee manjrekar, सई मांजरेकर

पता चला है कि इसके बाद इन दोनों का मिलना जुलना शुरु हो गया था और अब ये मुलाकात प्यार में बदल गई है। पता ये भी चला है कि सई मांजरेकर के पिता महेश और साजिद नाडियाडवाला उनके रिश्ते को लेकर सारी जानकारी रखते हैं।

सुभान और सई न केवल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं बल्कि एक-दूसरे को लेकर इतने सीरियस भी हैं कि अक्सर एक-दूसरे के घर आने-जाने में भी झिझकते रहते हैं। हालांकि इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है,

हम सई मांजरेकर और सुभान नाडियाडवाला के आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि या खंडन करने की प्रतीक्षा करेंगे। सलमान खान के साथ सई मांजरेकर को काफी पसंद किया गया था लेकिन आने वाले समय में वो किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगी इसको लेकर बातें होती हैँ। सई मांजरेकर एक शानदार अदाकारा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X