'दबंग' से आगे लेकिन 'एक था टाईगर' से पीछे 'दबंग 2'

Dabangg 2
बॉक्स ऑफिस पर सलमानिया का जादू अभी से चलने लगा है हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा है। लेकिन हर किसी को ये जानने की उत्सुकता है कि क्या सलमान खान की 'दबंग 2' फिल्म ईद पर रिलीज हुई 'एक था टाईग'र का रिकॉर्ड तोड़कर बॉक्स ऑफिस पर एक इतिहास बनाएगी? क्रिसमस और नये साल पर सलमान की तरफ से उनके फैन्स के लिए ये एक तोहफा है। हर कोई चाहता है कि ये फिल्म 'एक था टाईगर' के साथ साथ 'दबंग' का रिकॉर्ड भी तोड़े।

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कई नये रिकॉर्ड बनाए थे। साथ ही सलमान की इस साल की रिलीज एक था टाईगर जो की 15 अगस्त को ईद के मुबारक मौके पर रिलीज हुई थी ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े और नये रिकॉर्ड बनाए। ये फिल्म अब तक की सबसे जल्दी 50करोड़ और 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, इस साल 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म और इंडियान सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। अब क्या इसका रिकॉर्ड सलमान की आने वाली फिल्म दबंग 2 तोड़ पाएगी?

दबंग फिल्म 10 सितंबर 2010 को रिलीज हुई थी। इसे इंडिया में पूरे 1800 स्क्रीन्स और ओवरसीज में पूरे 300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। उसके बाद इस साल रिलीज हुई फिल्म एक था टाईगर को इंडिया में 3,300 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। अब दबंग 2 फिल्म भारत में पूरे 3,000 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। तो इस हिसाब से अभी तक दबंग 2 ने दबंग का रिकॉर्ड तो लगभग तोड़ ही दिया है लेकिन एक था टाईगर के रिकॉर्ड को तोड़ने में ये अभी तक नाकामयाब है।

दबंग फिल्म वैसे तो एक ब्रांड है और इस ब्रांड के नाम पर दबंग 2 भी जरुर चलेगी लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि दबंग 2 को लेकर लोगों का क्रेज कम हो चुका है। इसका प्रमोशन भी काफी नहीं किया जा रहा है। सलमान खान की फिल्म एक था टाईगर का जिस तरह से प्रमोशन किया गया था उसके आगे दबंग 2 का प्रमोशन काफी फीका है। साथ ही ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि दबंग 2 एक था टाईगर का पहले दिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस जरुर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X